गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर, आटे में यह 1 चीज मिलाकर खाएं रोटी


By Shivansh Shekhar15, Aug 2024 08:07 AMnaidunia.com

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

खराब जीवनशैली और खानपान के चलते हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आज के समय आम हो गई है। तेजी से इसके मरीज बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

क्या है हाई कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। यह दो तरह का होता है पहला गुड और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल।

नसों में ब्लॉक

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर यह धमनियों में जमा होने लगता है और नसों को ब्लॉक करता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक जैसी समस्या होती है।

खानपान पर ध्यान

यदि आप बैड कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर इस बीमारी से बच सकते हैं।

आटा के साथ ओट्स

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप आटा में ओट्स मिलाकर रोटी बनाएं, उसके बाद उसे खाएं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

ओट्स में होता है फाइबर

ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही, यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके कई लाभ हैं।

ओट्स में होते हैं कई गुण

ओट्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ज्यादा उड़द दाल खाने के नुकसान