डायबिटीज की बीमारी अस्त व्यस्त जीवनशैली और खराब खानपान की आदतों के चलते होता है। यह कई प्रकार के गंभीर बीमारी के संकेत होते हैं।
इस गंभीर बीमारी का शिकार होते ही लोग दवाओं का सेवन करना शुरू कर देते हैं। साथ ही यह ऐसी समस्या है जो जीवन भर दवाई खाने पर मजबूर कर सकती है।
मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद करने के लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर हो सकते हैं।
आयुर्वेद और दादी नानी के नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली हल्दी, मेथी, त्रिफला जैसी नेचुरल चीजें कारगर साबित हो सकती है। आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।
एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच त्रिफला, एक हल्दी की गांठ कूटकर डाल दें। अब रात भर छोड़ दें उसके बाद सुबह 10 मिनट उबालकर उसे छानकर पी जाएं।
हल्दी एंटी बैक्टीरियल तत्वों से भरपूर होती है। मेथी ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करता है। त्रिफला हल्दी और मेथी के सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है।
आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट और अलग अलग तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ये सभी चीजों आंखों की हेल्थ में सुधार करते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।