यू तो होंठ फटना एक सामान्य परेशानी हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इसकी कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं इससे फटे होंठ के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।
सर्दी हो या गर्मी कुछ लोगों को अक्सर होंठ फटने की शिकायत होती हैं। जिसकी वजह शरीर में डिहाईड्रेशन भी हो सकता हैं।
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहे हैं। बॉडी को हाइड्रेट रखने से होंठ फटने की समस्या भी नहीं आएगी।
ग्रीन टी एक बैग में आती हैं, उस बैग को गर्म पानी में डाल लें और फिर बाहर निकालकर होंठ पर रखें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
फटे होंठ को ठीक करने के लिए रात में सोने से पहले रात में पेट्रोलियम जेली लगा लें। सुबह तक आपके होंठ में आप बदलाव महसूस करेंगे। आप वैसलीन भी लगा सकते हैं।
फटे हुए होंठ के लिए शहद को पेट्रोलियम जेली के साथ मिलाकर लगा लें, ऐसा करने से आपको फटे होंठों में राहत मिलेगी।
नारियल के तेल के नियमित इस्तेमाल से फटे हुए होंठ भी ठीक होने लगते हैं। इसके उपयोग से होंठ सॉफ्ट भी होते हैं।
पानी पीने के साथ साथ जरूरी हैं कि आप उन खाद्य पदार्थों का भी सेवन करें जिनमें पानी की अधिक मात्रा पाई जाती हों। जैसे की तरबूज, खीरा, आदि।