गर्मियों में क्यों फटते हैं होंठ? जानें ठीक करने का तरीका


By Sahil24, May 2024 01:07 PMnaidunia.com

फटे होंठों की समस्या

गर्मियों के दिनों में भी फटे होंठों की समस्या होती है। इसकी वजह होंठ पर असहनीय दर्द महसूस होता है, जिसकी वजह से कुछ खाने या पीने का भी मन नहीं करता है।

गर्मियों में क्यों फटते हैं होंठ?

होंठ फटने के पीछे काफी कारण होते हैं। गर्मियों में इसका कारण डिहाइड्रेशन, सूरज की किरणों के संपर्क में आना, गर्म हवा और रसायन युक्त चीजों का इस्तेमाल करना भी हो सकता है।

होंठों की देखभाल करें

होंठ फटने का उपचार करने के लिए गर्मी के मौसम में इनकी अच्छे से देखभाल करें। इसके लिए कुछ तरीकों को आप अपना सकते हैं।

खूब पानी पिएं

डिहाइड्रेशन की वजह से भी फटे होंठ की समस्या होती है। इससे बचाव करने के लिए गर्मी के मौसम में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

सूरज की किरणों से बचाव करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सूरज की हानिकारक किरणों में रहने की वजह से भी होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में होंठों को सूरज से सुरक्षा देना जरूरी है।

चाय या कॉफी ज्यादा न पिएं

गर्मियों में होंठ फटने की समस्या ज्यादा चाय या कॉफी पीने की वजह से भी होती है। इससे बचने के लिए गर्म चीजों को ज्यादा पीना बंद कर दें।

धूम्रपान न करें

स्मोकिंग ज्यादा करने की वजह से भी होंठ फटने की समस्या होती है। यदि आपके होंठ फटे रहते हैं तो धूम्रपान करना बंद कर दें।

रसायन युक्त उत्पाद

यदि आप रसायन युक्त उत्पादों का सेवन करते हैं तो भी होंठों के फटने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए इस तरह के उत्पाद से दूरी बना लें।

यहां हमने जाना कि गर्मियों में होंठ क्यों फटे रहते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

काले चने के फेस पैक से बढ़ेगी त्वचा की रौनक