जायफल के टोटके कैसे करें?


By Ram Janam Chauhan03, May 2025 06:00 PMnaidunia.com

जायफल सिर्फ एक मसाला ही नहीं बल्कि इसे वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई उपायों में भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं, जायफल के टोटके कैसे किए जाते हैं-

तनाव दूर करने के लिए उपाय

अगर आपका मन किसी भी काम में नहीं लग रहा है, तो ऐसा तनाव के कारण हो सकता है। ऐसे में जायफल के टुकड़ों से माला बनाकर पहनना फायदेमंद हो सकता है।

जीवन में आती हैं खुशियां

अगर आप जायफल से जुड़े इन उपायों को करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

नौकरी में सफलता के लिए उपाय

आप किसी नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो ऐसे में जायफल का तेल सिर पर लगाकर जाने से नौकरी में सफलता हासिल हो सकती है।

बुरे सपनों के लिए करें ये उपाय

नींद में बुरे सपने आने की वजह से आपको रात में डर लगता है, तो ऐसे में तकिए के नीचे जायफल के टुकड़े को रखना फायदेमंद हो सकता है।

नजर दोष के लिए उपाय

अगर आपके ऊपर किसी प्रकार का नजर दोष है, तो जायफल के साथ कपूर को जलाकर पूरे घर में धुंआ करने से नजर दोष दूर हो सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

जायफल इन उपायों को करने के अलावा अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

लौंग से धन प्राप्ति के क्या उपाय है?