तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष और पवित्र माना जाता है। इसलिए, कई लोग तुलसी की पूजा करते हैं, लेकिन पूजा करते समय इन चीजों को करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।
शाम के समय तुलसी के सामने दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।
तुलसी की पूजा करते समय शुद्ध जल या गंगाजल को चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
ॐ तुलस्यै नमः मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सुख और शांति का वास बना रहता है।
तुलसी के सामने कपूर और देसी घी का दीपक जलाएं, क्योंकि ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
ध्यान रहे कभी भी तुलसी के सामने गंदगी ना रखें। इसे हमेशा साफ सफाई रखें, क्योंकि देवी लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर वास करती हैं।
तुलसी की पूजा करते समय फल और मिश्री चढ़ाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ हो सकता है।
तुलसी के पौधे को मंगलवार और रविवार के दिन नहीं छूना चाहिए। साथ ही, इस दिन जल भी चढ़ाना चाहिए।
तुलसी पूजन के दौरान इन चीजों को करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com