आयुर्वेद में दालचीनी को बेहतरीन औषधि माना जाता है। दालचीनी का पानी पीने से सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
दालचीनी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं।
दालचीनी का पानी पीने के लिए सुबह का समय बेहतरीन होता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान इस समय पानी पीना वजन कम करने में मददगार साबित होगा।
1 कप गर्म पानी में 1 से 2 स्टिक दालचीनी डालें। इसे कुछ मिनटों तक उबालने से के बाद ठंडा करके पानी का सेवन करें।
दालचीनी का पानी रोजाना पीने से पाचन में सुधार होता है। पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा तो वजन कम करने में मदद मिलेगी।
वेट लॉस जर्नी के दौरान वजन कंट्रोल करने के लिए दालचीनी का पानी पिएं। इसका 1 महीने तक सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है।
दालचीनी का पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसका सेवन करने से चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है।
शरीर की गंदगी साफ करने के लिए भी दालचीनी का सेवन किया जाता है। सुबह खाली पेट दालचीनी की ड्रिंक को पिएंगे तो बॉडी डिटॉक्स होगी।
यहां हमने जाना कि दालचीनी का पानी पीने से पेट की चर्बी कैसे कम होती है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ