अगर आप शरीर के वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो डाइट में 1 सब्जी का जूस शामिल करना चाहिए, जो वजन को बढ़ने से रोक सकती है।
इन दिनों कई लोगो बढ़ते शरीर के वजन से परेशान हैं। शरीर का अधिक वजन बढ़ने से कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
सब्जियों में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है। इसे खाने के अलावा जूस के तौर पर भी लिया जा सकता है। शरीर का वजन कंट्रोल करने में 1 सब्जी का जूस कारगर साबित हो सकता है।
वजन कंट्रोल में रखने के लिए आप रोजाना पालक की सब्जी का जूस पी सकते हैं। इसका जूस शरीर के वजन को बढ़ने नहीं देता है।
पालक का जूस पीने से शरीर का वजन इसलिए नहीं बढ़ता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
1 कप पालक की पत्तियां, अदरक, नींबू का रस और हल्का पानी मिलाकर उसे मिक्सर में पीस लें। जब पालक ठीक से पीस जाए, तो छानकर पिएं।
पालक का जूस वजन कंट्रोल में रखने के लिए सुबह खाली पेट पीना चाहिए। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं में से भी राहत मिलती है।
पालक का जूस पीने से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ