सेहतमंद शरीर के लिए पानी पीने का सही तरीका


By Sahil28, Sep 2024 09:18 AMnaidunia.com

पानी पीने का सही तरीका

आपने भी देखा होगा कि लोग अक्सर खड़े होकर या गलत अवस्था में बैठकर पानी पीते हैं। आज बात कर रहे हैं कि सेहतमंद रहने के लिए पानी पीने का सही तरीका क्या होता है।

बैठकर पिएं पानी

पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और इस तरीके से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।

धीरे-धीरे पिएं पानी

बैठकर पानी पीने के दौरान एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि धीरे-धीरे पानी पीना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सुबह खाली पेट पानी पिएं

पेट को तंदरुस्त रखना चाहते हैं तो सुबह के समय खाली पेट पानी पिएं। इससे सेहत को कई अन्य कमाल के फायदे भी मिलते हैं।

जरूरत से ज्यादा पानी न पिएं

पानी कभी भी प्यास और जरूरत से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। वरना इससे उल्टी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

गुनगुना पानी पिएं

सुबह के समय हल्का गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे पेट संबंधी ज्यादात रोग दूर हो जाते हैं।

एक्सरसाइज के बाद पानी न पिएं

कभी भी व्यायाम करने के बाद पानी पीने की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, ऐसा करने से शरीर बीमार पड़ सकता है।

भोजन से पहले और बाद में न पिएं

खाना खाने से पहले या बाद में पानी पीने से बचना चाहिए। इसका बुरा असर पाचन प्रक्रिया पर पड़ता है और पाचन तंत्र भी कमजोर होता है।

यहां हमने जाना कि पानी सही तरीके से पीने के क्या लाभ होते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या शुगर के मरीज अंजीर खा सकते हैं?