आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। खासकर इसका सेवन हृदय मरीजों को नियमित तौर पर करना चाहिए।
हार्ट रोगों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो अर्जुन की छाल का उपयोग करें। इसके औषधीय गुण दिल की सेहत को दुरुस्त रखेंगे।
अर्जुन की छाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। बशर्ते इसका सेवन सही तरीके से करना होगा।
अर्जुन की छाल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हार्ट की सेहत को दुरुस्त रखने में यह गुण अहम भूमिका अदा करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना शुरू कर दें। इससे ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा मिलता है।
अर्जुन की छाल का सेवन शहद के साथ भी किया जा सकता है। इससे भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
सामान्य चाय की जगह कोलेस्ट्रॉल पेशेंट अर्जुन की छाल की चाय पी सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
अर्जुन की छाल का सेवन पाउडर के तौर पर भी किया जा सकता है। इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है। खासकर कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।