हेयर फॉल की छुट्टी कर देंगे ये 5 योगासन


By Sahil03, Jan 2024 01:22 PMnaidunia.com

हेयर फॉल

बालों का झड़ना आम बात है, लेकिन हद से ज्यादा हेयर फॉल होना एक गंभीर समस्या है। वर्तमान समय में इस परेशानी का सामना ज्यादातर लड़कियां कर रही हैं।

हेयर ग्रोथ के लिए आसन

हेयर फॉल को रोकने और हेयर ग्रोथ के लिए कुछ योगासन को करना फायदेमंद होता है। आइए इन आसनों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

बालासन

एंग्जायटी और पेट से संबंधित समस्या की वजह से भी बाल झड़ने लग जाते हैं। इससे बचने के लिए आप बालासन का अभ्यास रोजाना कर सकते हैं।

सर्वांगासन

इस आसन को शोल्डर स्टैंड पोजीशन के नाम से भी जाना जाता है। बालों की ग्रोथ में सर्वांगासन अहम भूमिका निभाता है और इसको डेली रूटीन का हिस्सा बना लें।

मत्स्यासन

फिश पोज के नाम से मशहूर इस योगासन को करना भी फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से सिर तक ऑक्सीजन पहुंचती है और हेयर फॉलिकल को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

शीर्षासन

योग की दुनिया में शीर्षासन को बेहतरीन आसन माना जाता है। यदि आप रोजाना शीर्षासन की प्रक्रिया को करते हैं तो बालों की हेल्थ को काफी लाभ होगा।

वज्रासन

खाना खाने के बाद भी आप वज्रासन की मुद्रा में बैठ सकते हैं। खास बात है कि यह योगासन आपको झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने में मददगार है।

कपालभाति

आमतौर पर कपालभाति को एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज के तौर पर भी जाना जाता है। इस आसन की मदद से सिर तक ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में रोजाना कितना पानी पीना शरीर के लिए सही? जानें