मोटापा कम करने के लिए इलायची कैसे खाएं?


By Sahil07, Aug 2024 12:29 PMnaidunia.com

वेट लॉस के लिए इलायची

मोटापा कम करने के लिए इलायची का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अगर सही विधि से इलायची खाएंगे तो आपको वेट लॉस जर्नी में फायदा मिलेगा।

सुबह खाली पेट खाएं

इलायची का सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा सही होता है। इससे पेट की चर्बी को पिघलाने में काफी हद तक मदद मिलती है।

इलायची की चाय पिएं

आप चाहे तो इलायची की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इस स्पेशल चाय को तैयार करने के लिए इसमें दूध और शक्कर ना डालें।

नाश्ते के बाद 1 इलायची चबाएं

सुबह नाश्ता करने के बाद भी आप 1 इलायची चबा सकते हैं। इससे खाना पचाना आसान हो जाएगा और पेट फूलने जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

इस विधि से पिएं इलायची का पानी

रात के समय पानी के जग में इलायची को भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह इस पानी का नियमित तौर पर सेवन करें।

पेट की चर्बी तेजी से होगी कम

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह के समय इलायची का सेवन करने से पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज भी करें

वजन कम करने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम करना भी जरूरी होता है। अगर आप एक्सरसाइज स्किप करेंगे तो वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

डिस्क्लेमर

इलायची का सेवन करना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इससे जुड़ी अधिक और सटीक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि इलायची कैसे खाने से मोटापा कम होता है। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कैसे पता करें कि पीलिया हो गया है?