गर्मियों में खीरे का सेवन करना फायदेमंद होता है। लेकिन कम ही लोगों इसका सही से सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि खीरा छीलकर खाएं या बिना छीले?
अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि खीरा छीलकर खाएं या बिना छीले। इसी वजह से कई लोग खीरा छीलकर खाते हैं और कई लोग बिना छीले खाते हैं।
खीरे का सेवन बिना छीले हुए करना चाहिए। दरअसल, खीरा छीलने से इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
खीरे के छिलकों में बहुत सारे पोषक तत्व होते है। खीरे के छिलके में फाइबर, विटामिन K, एंटीऑक्सीडेंट्स और सिलिका की अच्छी मात्रा होती है।
खीरा खाने से पहले उसको साफ पानी से एक बार अच्छे से धो लें उसके बाद उसे काटकर खाएं, लेकिन उसका छिलका न उतरें।
अगर बच्चे और बुजुर्ग खीरा खा रहे हैं, तो उसके लिए छिलके को हल्का-हल्का सा छीलें। दरअसल, छिलके सख्त होते है, जो दांतों को कमजोर कर सकते हैं।
रोजाना कम से कम 1 खीरे का सेवन करना चाहिए। खीरा खाने से शरीर में पानी, पाचन मजबूत और हड्डियां मजबूत रहती है।