दाल-चावल खाकर भी घटा सकते हैं वजन, जानें सही तरीका


By Arbaaj17, Apr 2025 01:30 PMnaidunia.com

दाल और चावल का सेवन कई लोग चाव से करते हैं। यह भोजन स्वाद में काफी अच्छा भी होता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दाल-चावल खाकर भी वजन घटा सकते हैं?

दाल-चावल से वजन कम

अगर आप शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो खाना नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि खाने को सही ढंग से खाना चाहिए।

दाल-चावल में पोषक तत्व

दाल और चावल खाने से शरीर का वजन इसलिए घटता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है।

ब्राउन राइस खाएं

वजन घटाने के लिए सफेद चावल की जगह डाइट में ब्राउन राइस को शामिल करें, क्योंकि इस चावल में फाइबर ज्यादा होता है।

दोपहर में खाएं दाल-चावल

शरीर का वजन कम करने के लिए दाल-चावल दोपहर में खाना चाहिए। लंच के समय आप रोटी की जगह दाल-चावल खाएं।

सावधानियां

दाल पकाने के दौरान उसमें तेल या रिफाइंड से तड़का न लगाएं। ऐसा करने से कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो जाता है। तड़का के लिए घी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हफ्ते में 3-4 दिन खाएं दाल-चावल

बेहतर परिणाम पाने के लिए दाल-चावल का सेवन हफ्ते में 3 से 4 दिन खाना चाहिए। लेकिन सफेद चावल का सेवन न करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गन्ने का रस पीने के बाद ये 5 चीजें खाने से बचें