सूखा महुआ कैसे खाएं?


By Ram Janam Chauhan03, Apr 2025 04:27 PMnaidunia.com

महुआ को कई लोग केवल नशा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे कई समस्याओं को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे की सूखा महुआ कैसे सेवन करना चाहिए-

कई समस्याओं से बचाए

अगर आप सूखे महुआ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बूस्ट करने, पाचन तंत्र मजबूत बनाने और गर्मी से बचाने में मदद मिल सकती है।

महुआ कैसे खाएं?

महुआ को मुख्य तौर पर 3 प्रकार से सेवन कर सकते हैं, भूनकर, चाय बनाकर और गुड़ के साथ सेवन सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैे-

महुआ भूनकर खाएं

सूखे महुआ को गर्म तवे पर हल्की आंच पर भुन कर खाना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इसमें घी और शहद स्वाद के अनुसार मिला सकते हैं।

महुआ का चाय बनाकर पिएं

सूखे महुआ की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में 2-3 सूखे महुआ का फूल डालें और इसे हल्की आंच पर पकने दें, करीब 10-15 मिनट बाद इसे छानकर सेवन कर सकते हैं।

गुड़ के साथ महुआ खाएं

अगर आप गर्मी समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो ऐसे में इसे शहद के साथ मिलाकर सेवन करना लाभदायक है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सूखे महुआ से किसी प्रकार की एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

High Sugar Level में नाखून देता है 5 संकेत