लौकी का जूस किन बीमारियों में खतरनाक है?


By Lakshita Negi03, Apr 2025 07:00 PMnaidunia.com

लौकी का जूस पीना वैसे तो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है। इसे सही तरीके से पीना बहुत जरूरी है, यह कुछ विशेष हेल्थ प्रॉब्लम्स में शरीर के लिए खतरनाक होता है। आइए जानें कब नहीं पीना चाहिए लौकी का जूस।

कमजोर डाइजेशन में लौकी का जूस

अगर आपको अक्सर पेट में दर्द, गैस, अपच या एसिडिटी की दिक्कत होती है, तो लौकी का जूस आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में ऐंठन और डायरिया की दिक्कत हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए खतरनाक

लौकी का जूस शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल को कम करता है। अगर पहले से आपको लो बीपी की दिक्कत हो, तो इसके सेवन से आपको कमजोरी और चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है।

किडनी की समस्या वाले न पिएं

किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे स्टोन, इंफेक्शन या क्रॉनिक किडनी डिजीज में लौकी का जूस खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ तत्व किडनी को और दिक्कत दे सकते हैं।

डायबिटीज में नुकसानदायक

लौकी के जूस से शरीर का शुगर लेवल अचानक से बहुत ज्यादा कम हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी हो सकती है। डायबिटीज के पेशेंट्स को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक

गर्भावस्था में लौकी का जूस पीने से हार्मोनल डिसबैलेंस और पेट की प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसलिए प्रेग्नेंसी में इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

लौकी का जूस तभी पिएं जब यह फ्रेश और मीठा हो और अगर आपको कोई भी हेल्थ प्रॉब्लम है, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

इन Dry Fruits को खाने से बाल होंगे लंबे और मजबूत