वजन कम करने के लिए कई चीजों को खाना बंद करना पड़ता है। एक्सरसाइज के साथ ही, डाइट में कई जरूरी बदलाव करने पड़ते हैं।
अक्सर लोग वजन कम करने के लिए अपने पसंदीदा चावल खाना बंद कर देते हैं। इसके पीछे वजह है कि चावल में हाई कैलोरी और स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है।
यदि चावल खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो वजन कम करने में आपको मदद मिलेगी। आइए जान लेते हैं कि वेट लॉस जर्नी के दौरान चावल कैसे खाने चाहिए।
खाते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें किसी प्रोटीन के साथ खाएं। यदि आप प्रोटीन के साथ चावल खाते हैं तो शरीर की कैलोरी बर्न होती है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान चावल खाने की मात्रा का विशेष ध्यान रखना होगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन कम करने के लिए एक बार में एक कप चावल खाना काफी होता है।
चावल में ढेर सारी सब्जियों को डालकर पकाएं। इससे शरीर को फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों की प्राप्ति होगी।
वैसे तो चावल पकाने के कई तरीके होते हैं। यदि आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो चावल को पहले गर्म पानी से धो लें। इससे चावल का एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा। इसके बाद चावल को पकाकर खाएं।
चावल खाते समय आपको समय का खास ध्यान रखना चाहिए। चावल खाने का बेस्ट समय दिन में दोपहर तक होता है। इससे शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेगा।