हड्डियों का ढांचा हो गया है शरीर, इस तरह खाएं यह 1 चीज


By Lakshita Negi20, Dec 2024 05:50 PMnaidunia.com

वेट गेन के लिए क्या करें?

अगर आप भी वेट को बढ़ाने की कोशिश पर लगे है, तो स्वीट पोटेटो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की किस तरह स्वीट पोटेटो को खाकर आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

स्वीट पोटेटो वेट गेन के लिए फायदेमंद

स्वीट पोटेटो कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को एनर्जी देते हैं। शकरकंद में नेचुरल शुगर और कैलोरी मौजूद होती है, जो वेट को बढ़ाने में मदद करती है।

उबाल कर खाएं शकरकंद

शकरकंद को उबालकर खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। इसको पानी में उबाल लें और हल्का ठंडा होने के बाद काला नमक लगाकर खाएं। इसे नाश्ते में या स्नैक की तरह खा सकते हैं।

शकरकंद की चाट

अगर आपको चटपटा खाना पसंद हो, तो शकरकंद की चाट बनाकर खाना एक अच्छा ऑप्शन होगा। इसे उबालकर छोटे टुकड़ों में काट लें और इसमें नींबू, चाट मसाला और काला नमक मिलाकर खाएं।

भुना हुआ शकरकंद

शकरकंद को भूनकर खाने से वेट बढ़ाने में मदद मिलती है। इसे ओवन या तवे पर हल्का भून कर उसमें मक्खन या देसी घी लगाकर खाएं। यह टेस्ट में तो अच्छा होता ही है, साथ ही इसमें कैलोरी बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

शकरकंद का शेक या स्मूदी

शकरकंद का सेक या स्मूदी बनाकर पीने से वेट गेन करने में मदद मिलती है। इसे दूध, शहद या ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर ब्लेंड करें। इस स्मूदी को पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और वेट बढ़ाने में आसानी होगी।

शकरकंद कब खाएं

इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसे मील के साथ खाने से हेल्थ को फायदे होते हैं, साथ ही कैलोरी गेन करने में मदद मिलती है। इसे आप साइड डिश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

शकरकंद को एक्सरसाइज के बाद खाने के फायदे

एक्सरसाइज के बाद शकरकंद खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और मसल्स भी स्ट्रांग होती हैं।

इस तरह आप शकरकंद (Sweet Potato) को अपनी डाइट में शामिल करके हेल्दी तरीके से वेट गेन कर सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

लटकती त्वचा होगी टाइट और चमकेगा चेहरा, फॉलो करें 5 टिप्स