रुबीना दिलैक को कौन नहीं जानता, इनके लुक्स के लिए इनको ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद करती है। आज हम आपके लिए रुबीना दिलैक के कुछ बहुत ही खूबसूरत सूट वाले लुक्स लेकर आए हैं, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आएंगे।
इस लुक में रुबीना दिलैक बहुत प्यारी और सिंपल दिखाई दे रही हैं। ऐसा लुक वो ज्यादातर अपने होमटाउन में कैरी करती हैं।
पूजा से लेकर शादी हर इवेंट के लिए यह लुक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है। इसमें रूबीना ने ओपन हेयर और लटन वाले झूमने पहने हुए हैं।
यह लुक रूबीना की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। इसे उन्होंने किसी शादी फंक्शन के लिए पहना है। जिसमें वह खूब जच रही हैं।
इस लुक में रुबीना दिलैक बेहद क्यूट और खुश नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने सिंपल लुक कैरी किया है। आप भी इस लुक को कही भी आसानी से कैरी कर सकते हैं।
इस सूट में रुबीना बहुत प्यारी लग रही हैं। यह एक सिंपल और खूबसूरत लुक है। इसके साथ चोकर और झुमके पहन सकते हैं और बालों का जूड़ा बना सकते है।
हार्ट नेक वाला कुर्ता और शरारा लुक में रूबीना खूब कॉम्प्लीमेंट कर रही हैं। यह लुक मेंहदी, संगीत के लिए परफेक्ट रहेगा।
इसमें रुबीना बहुत एलिगेंट और क्लासी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन पोटली बैग कैरी किया है और सिंपल ज्वेलरी पहनी है।
फैशन से जुड़ी इस तरह की अन्य खबरों के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।