किचन का वास्तु दोष कैसे खत्म करें?


By Amrendra Kumar Yadav01, Sep 2024 12:30 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

लगता है वास्तु दोष

वास्तु के इन नियमों को नजरअंदाज करने से घर में वास्तु दोष लगता है। इससे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

किचन का वास्तु दोष

कई बार किचन की दिशा सही नहीं होती है, जिस वजह से वास्तु दोष लगता है। ऐसे में अगर किचन की दिशा गलत है तो इससे बचाव के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं।

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें चूल्हा

किचन में चूल्हे की दिशा आग्नेय कोण में होनी चाहिए। इसके साथ ही खाना बनाने वाले का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए।

साफ-सफाई रखें

किचन में कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हल्के रंगों का करें इस्तेमाल

किचन में हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए नारंगी और क्रीम कलर बहुत शुभ माना जाता है।

मेन गेट और रसोई घर के बीच लगा दें पर्दा

अगर रसोई घर मुख्य द्वार के सामने है तो इससे बचाव के लिए मेन गेट और रसोई घर के बीच में एक पर्दा लगा दें।

किचन में लगा दें बल्ब

अगर किचन सही दिशा में नहीं बना है तो इस दोष को दूर करने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में एक बल्ब जलाएं।

किचन के वास्तु दोष को दूर करने के लिए इन टिप्स का पालन करना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

आक का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं?