वैसे तो फिटकरी का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पेड़-पौधे में डालने से भी लाभ मिलते हैं।
घर में पेड़-पौधे होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में यदि पेड़ हो, तो वातावरण स्वच्छ रहता है और आंगन में चहल-पहल रहता है।
हम सभी लोगों को पेड़-पौधे से काफी ज्यादा लगाव होता है। हम उनकी अच्छी वृद्धि के लिए नए-नए उपाय आजमाते हैं।
क्या आप इस बात को जानते हैं कि फिटकरी त्वचा की देखभाल के साथ-साथ पौधों के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।
फिटकरी पेड़-पौधे के लिए कीटनाशक भी होता है। आप इसे सीधे मिट्टी में मिला सकते हैं, इससे कीटाणु मरने लगते हैं।
पहले फिटकरी को पानी में मिलाएं उसके बाद मुरझाए पौधों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से वो दोबारा से हरे-भरे हो जाएंगे।
फिटकरी क्षारीय मिट्टी के स्तर को कम करती है, जिससे अम्ल- प्रेमी पौधों को उगाना आसान हो जाता है। इससे पौधों की आयु बढ़ती है।
फिटकरी फूलों के पौधों को मजबूत और स्वस्थ बनाती है और अधिक फूल खिलने में मदद करती है। फिटकरी डालने से पौधे मजबूत होते हैं।