हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गाय की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गाय को पहली रोटी खिलाई जाती है, ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से गाय माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गाय की सेवा करने से कुंडली में उपस्थित दोष से छुटकारा मिलता है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं। इसके साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
गाय की पीठ सहलाने से गाय को बहुत अच्छा लगता है, ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही गाय माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गाय को रोज हरा चारा खिलाना चाहिए, इससे घर में सुख-शांति आती है। गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
वहीं घर के मंदिर में गाय की तस्वीर रखना बहुत शुभ माना गया है, इसे मंदिर में रखें और रोज पूजा करें। इससे घर की परेशानियां दूर होंगी।
अपने खाने से पहले गाय माता को पहली रोटी खिलानी चाहिए, ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
गाय की सेवा करने से जीवन में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गाय की सेवा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com