धन की देवी को प्रसन्न रखने के लिए घर में कुछ बदलाव जरूर करें। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसके साथ ही, कुछ अन्य चीजों का ध्यान रखकर उनका आशीर्वाद हासिल किया जा सकता है।
मनी प्लांट, बांस का पौधा जैसे शुभ पौधों को घर में लगाएं। ऐसे पौधे घर के अंदर सकारात्मकता बढ़ाते हैं और मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करते हैं।
घर की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी कभी भी गंदगी वाली जगह पर वास नहीं करती हैं।
घर के मंदिर में नियमित तौर पर पूजा करें। मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं और भोग और फूल अर्पित करें। विधि-विधान से पूजा करने पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
दर्पण लगाने की दिशा का खास महत्व वास्तु शास्त्र में माना जाता है। इसे दरवाजे के ठीक सामने लगाना सही नहीं होता है।
सोते समय बिस्तर को दक्षिण या पूर्व दिशा में ही रखें। साथ ही, बेड की चादर को साफ रखें, ताकि नकारात्मकता न बढ़े।
घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में ही होना चाहिए। ऐसा नहीं होगा तो घर के अंदर मां लक्ष्मी का वास नहीं रहेगा।
वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ अहम नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। साथ ही, घर में भी वास करती हैं।
यहां हमने जाना कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में क्या बदलाव करने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ