लड्डू गोपाल सपने में आए तो क्या होता है?


By Ayushi Singh26, Sep 2024 01:07 PMnaidunia.com

कई लोग अपने घर में लड्डू गोपाल को एक बच्चे की तरह रखते हैं और उनकी सेवा करने से जीवन में कई शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल सपने में आए तो क्या होता है-

माना जाता है शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार लड्डू गोपाल को सपने में देखना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में कोई खुशखबरी मिलने का संकेत मिलता है।

आने वाला है मेहमान

अगर सपने में लड्डू गोपाल को देखते हैं, तो इससे जलदी ही घर में नए मेहमान का आने का संकेत मिलता है, जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है।

गुस्से में नजर आए गोपाल

अगर सपने में लड्डू गोपाल गुस्से में नजर आते हैं, तो इससे अशुभ संकेत माना जाता है। इससे घर के पूजा-पाठ में कोई कमी रह गई हो, जिस बदलने की जरुरत होती है।

झूलते हुए लड्डू गोपाल

जब सपने में लड्डू गोपाल पालने में झूलते हुए नजर आते हैं, तो इसका मतलब है जीवन में बिगड़े काम बनने वाले हैं और तरक्की भी मिलती है।

मुस्कुराते नजर आए

अगर लड्डू गोपाल सपने में मुस्कुराते हुए नजर आते हैं,तो इसका अर्थ है कि शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।

दूर होती है परेशानियां

अगर सपने में लड्डू गोपाल दिखते हैं, तो इससे जीवन में सारी परेशानी दूर होती है और खुशियों का आगमन होता है।

इन कारणों से लड्डू गोपाल सपने में आते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

भूलकर किसी को दान में न दें ये चीजें, जीवन में छाएगी कंगाली