स्किन का कलर अलग-अलग हिस्सों पर अलग-अलग हो सकता है। लेकिन कुछ जगहें जैसे कोहनी और अंडरआर्म्स पर कालापन आना एक आम समस्या हो सकता है।
अगर आपके भी कोहनी और अंडरआर्म्स काले हो गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो डार्क स्किन को लाइट करने में मदद करते हैं। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और हल्दी स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करती है।
इसके लिए 1 नींबू का रस निकालकर उसमें 1 चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे कोहनी और अंडरआर्म्स पर लगाकर 15 मिनट छोड़ें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
आलू में एंटी-पिगमेंटेशन गुण होते हैं, जो स्किन का कालापन दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आलू को काटकर स्लाइड बना लें। अब इसे डायरेक्ट कोहनी और अंडरआर्म्स पर रगड़ें। फिर 10 मिनट बाद धो लें।
काले कोहनी और अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए हल्दी, दूध और बेसन एक बेस्ट ऑप्शन है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और स्किन ब्राइटनिंग गुण पाए जाते है। वहीं, बेसन डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं।
इसके लिए 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा दूध मिलाएं। अब इसे 15 मिनट के लिए डार्क एरिया पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे आपको कुछ दिनों में रिजल्ट दिखेगा।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com