गर्मियों में डिहाइड्रेशन में ऐसे पाएं राहत


By Prakhar Pandey17, Jun 2023 06:32 AMnaidunia.com

गर्मी

पानी शरीर में पानी की कमी होने पर ही यह समस्या होती है इसलिए आपको रोज कम से कम 3 से साढ़े 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन शरीर में पानी की कमी के वजह से होता हैं। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आ सकता है।

वजह

डिहाइड्रेशन की वजह बुखार, उल्टी, अधिक पेशाब आना, दस्त होना और शरीर से ज्यादा पसीना निकलना होता है।

कैसे पाएं राहत?

डिहाइड्रेशन में राहत पाने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर से पानी की कमी को दूर करते हैं।

फलों का सेवन

शरीर से पानी की कमी को दूर करने के लिए तरबूज, संतरा, केला, पपीता, खीरा, स्ट्रॉबेरी, अंगूर जैसे फलों का सेवन करना चाहिए।

गन्ने का रस

गन्ने के रस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके शरीर में डिहाइड्रेशन होने को रोकते हैं। गन्ने के रस में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और सोडियम आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते है।

अदरक छाछ

गर्मियों में छाछ के सेवन से भी आप डिहाइड्रेशन से छुटकारा पा सकते है। दिन में 3 से 4 बार छाछ में अदरक पाउडर मिलाकर पीने से आप इस समस्या में राहत पा सकते हैं।

पानी

शरीर में पानी की कमी होने पर ही यह समस्या होती है इसलिए आपको रोज कम से कम 3 से साढ़े 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

इस पेड़ की छाल से फौरन कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल