कंधे में दर्द होना एक आम समस्या है। कंधे के दर्द से अधिकांश लोग जूझते हैं। आइए इसके घरेलू नुस्खों के बारे में जानते है।
कंधे में दर्द के बहुत से कारण हो जाते हैं। कंधे में दर्द का मुख्य कारण गलत तरीके से उठना बैठना या फिर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से हो जाता है।
कंधे के दर्द से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे काफी सारे है। आइए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जो दर्द से छुटकारा दिला सकते है।
कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का दूध काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए रात को 1 गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।
लैवेंडर का तेल दर्द में बेहद ही कारगर होता है।गर्म पानी में इस तेल की कुछ बूंदों को मिलाएं और हल्का ठंडा होने पर इस को कंधे पर लगाएं।
कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें।
यदि आप चाय पीते है, तो कंधे में दर्द होने पर चाय वाली नहीं अदरक वाली चाय पिएं। 1 कप पानी में अदरक मिलाकर उबाल लें और छानकर पिएं।
इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर कंधे का दर्द कम हो सकता है। हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ