गर्मियों में शरीर को ठंडा-ठंडा कूल रखेंगे ये 3 योगासन


By Sahil27, Apr 2024 05:51 PMnaidunia.com

योगासन करें

सेहतमंद रहने के लिए आप कुछ योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। मोटापा दूर करने में भी योग को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना फायदेमंद होता है।

गर्मियों में करें ये योगासन

बॉडी को गर्मियों में ठंडा रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। शरीर को कूल रखने के लिए आप कुछ योगासन का अभ्यास रोजाना कर सकते हैं।

शवासन

इस आसन का अभ्यास करना सबसे आसान होता है। इसके लिए जमीन पर लंबे लेट जाएं और शरीर को रिलैक्स होने दें। ऐसा कुछ मिनट करने से शरीर की गर्मी दूर हो जाएगी। 

सिंहासन

पेट की गर्मी को कम करने में सिंहासन मददगार है। इस योगासन का अभ्यास सुबह के समय करना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

पादहस्तासन

गर्मियों के दिनों में पादहस्तासन को करना भी फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास करने से पेट की चर्बी भी कम हो जाती है और शरीर की गर्मी भी कम होती है।

सुखासन

इस आसन का अभ्यास करने से शरीर की गर्मी को आसानी से दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह आसन मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

वीरभद्रासन

इस योगासन का अभ्यास करने से पैरों की भी कसरत होती है। अगर आप शरीर की गर्मी को दूर करना चाहते हैं तो भी वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। 

शरीर रहेगा ठंडा

इन योगासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों में लगाएं किशमिश का पानी, मिलेंगे असरदार फायदे