कॉकरोच घर के आस-पास भी नहीं भटकेंगे, बस छिड़क दें ये पानी


By Ritesh Mishra05, May 2025 12:00 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में कीड़े-मकोड़ों की समस्या काफी बढ़ जाती है। खास तौर पर गर्मियों में घर में कॉकरोच काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

कॉकरोच को कैसे साफ करें?

कॉकरोच किचन और घर में कई जानलेवा बीमारियां फैलाते हैं। अगर आप भी इन्हें खत्म करना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे पानी के बारे में बताएंगे, जिससे आपको कॉकरोच को साफ करने में मदद मिलेगी।

कॉकरोच भगाने के लिए काली मिर्च

कॉकरोच को भगाने के लिए काली मिर्च के पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए काली मिर्च को कूटकर पानी में डालें। इससे कॉकरोच दूर भाग जाते हैं।

कॉकरोच भगाने के लिए नीम का तेल

कॉकरोच को भगाने के लिए नीम का तेल काफी असरदार है। नीम के तेल से यह दूर भागते हैं। इस तेल को स्प्रे बोतल में भरकर कॉकरोच के ठिकानों पर छिड़के।

कॉकरोच भगाने के लिए तेजपत्ता

कॉकरोच को भगाने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके सुगंध से कॉकरोच को एलर्जी होती है। इसके लिए तेज पत्ते को पानी में उबालें और इस पानी को स्प्रे बोतल में भरें। इससे कॉकरोच दूर भागते हैं।

अदरक, लहसुन का पानी

कॉकरोच भगाने के लिए एक गिलास पानी में अदरक, काली मिर्च और लहसुन को कूटकर अच्छे से मिलाकर स्प्रे बना लें। अब इसे कॉकरोच के आने वाली जगहों पर छिड़के।

साफ सफाई का रखें ध्यान

घर में कॉकरोच को जड़ से खत्म करने के लिए साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। इस लिए हमेशा किचन को साफ रखें।

कॉकरोच घर के आस-पास भी नहीं भटकेंगे, बस छिड़क दें ये पानी। लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

हरी मिर्च का अचार घर पर झटपट बनाएं