मौसम में हो रहे लगातार बदलावों के चलते बुखार के साथ-साथ सर्दी-जुकाम होना भी बेहद आम बात हैं। आइए जानते हैं इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में।
लगातार खांसी आने से कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। कई बार रात लोगों को इतनी खांसी आती हैं कि रात में सोना भी मुश्किल हो जाता हैं।
मुमकिन हैं कि मार्केट में उपलब्ध खांसी की दवाइयां, सिरप आदि आप के बच्चों के लिए सेफ न हो। आज हम आपको बताएंगे ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिससे आपको खांसी में जल्द आराम मिल सकता हैं।
घर में होममेड सिरप बनाने के लिए 1 कंटेनर में एक कप शहद, 2 चम्मच कटा लहसुन और आधा कप कटे प्याज को 8 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें।
पिछली स्लाइड में लिखी चीजों में ¼ कप एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और 4 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसके मिश्रण को तैयार करके एक कंटेनर में रख दें।
इस मिश्रण से तैयार सिरप को आप लगभग आप 6 हफ्ते तक रेफ्रिजरेटर करके रख सकते हैं। इस सिरप को रोज एक चम्मच पीने से खांसी में आराम मिलने लगेगा।
4 कप पानी में 1 चम्मच कटा हुआ अदरक और पुदीना डालकर अच्छी तरह उबाल लें। छानने के बाद इसे ठंडा होने दे फिर 1 चम्मच शहद डालकर लगातार अच्छे से मिलाएं।
तैयार सिरप को एयरटाइट जार में रख दे। इसे आप 3 हफ्ते तक रेफ्रिजरेटर में स्टोर करके रख सकते हैं। रोजाना इसे पीने से आपको राहत मिलेगी।