Dry Hair: इन घरेलू नुस्खों से बाल बनेंगे सिल्की और शाइनी


By Prakhar Pandey26, Oct 2023 08:53 PMnaidunia.com

रूखे बेजान बाल

बाल आपकी खूबसूरती में भले ही निखार लाने का काम करते हो लेकिन इन्हें मैनेज करना भी आसान नहीं होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपके बालों को और सिल्की और शाइनी बनाएंगे।

बादाम का तेल

बादाम पोषक तत्वों का गोदाम होता है। शैंपू से पहले हल्का गर्म बादाम तेल लगा ले। तेल लगाने के आधे घंटे बाद ही शैंपू करे।

नारियल तेल

बालों को गहराई में मॉइश्चराइज करने के लिए नारियल तेल बेहद उपयोगी माना जाता है। आधे घंटे के लिए इसे हल्का गर्म करके बालों पर अप्लाई करें और 30 मिनट बाद बाल धो लें।

एलोवेरा और दही

1 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलकर मास्क बना ले। इससे 5 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें और 10 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर

बालों की ड्राईनेस को दूर करने में एप्पल साइडर विनेगर भी काम आ सकता है। 2 चम्मच विनेगर को 2 कप पानी में मिलाएं और शैंपू के बाद इससे अपने बालों को धो ले। फिर अंत में अपने बालों को नॉर्मल पानी से धोएं।

केला, शहद और नारियल तेल

एक पके हुए केले में 2 चम्मच शहद और थोड़ा-सा नारियल का तेल मिलाए। अब इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए बालों पर लगाएं और धो ले। ऐसा करने से जल्द ही आपको हेयर ड्राइनेस में आराम मिलेगा।

शहद और पानी

शहद को अपने बालों की लंबाई के हिसाब से पानी (एक मग) में मिला लें। इस मिश्रण को लगाने के आधे घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें।

बीयर ऑयल

आज कल बीयर के शैंपू और बीयर ऑयल भी बालों पर प्रयोग किए जाते है। इससे भी बाल सिल्की और शाइनी हो सकते है। हालांकि, इन नुस्खों को आजमाने से पहले बालों के विशेषज्ञ की सलाह लेना अनिवार्य है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अजवाइन के पत्ते में छिपा है सेहत का राज, जानिए चमत्कारी फायदे