गर्मीयों के मौसम में स्किन प्रॉब्लम होना बेहद साधारण बात हैं। आज हम आपको बताएंगे पिंपल में राहत पाने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में।
गर्मी में पिंपल की समस्या आम है। ज्यादा गर्मी की वजह से भी पिंपल्स होने लगते हैं। गंदगी और ऑयल के चलते पोर्स बनते हैं और मौसम गर्म हो तो हीट पिंपल आने लगते हैं।
ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी के चलते भी यह समस्या आने लगती हैं। गर्मी के मौसम में एथलीट्स को अक्सर ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।
नीम और कैलेंडुआ पिंपल्स के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा हैं। एक बर्तन में ½ बड़ा चम्मच कैलेंडुआ पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और अपनी पूरी स्किन पर लगा लें।
स्किन प्रॉब्लम्स के खिलाफ एलोवेरा भी बेहद असरदार माना जाता हैं। 2 चम्मच एलोवेरा जेल को 1 चम्मच शहद में मिलाकर रात में सोने से पहले लगाने से रैशेज और पिंपल्स में राहत मिलेगी।
गर्मी के मौसम में पिंपल्स और रैशेज को अवॉइड करने के लिए आप फेस पर खीरा भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी।
पिंपल्स होने की सूरत में आप फेस पर बर्फ भी घिस सकते हैं। इसे एक कपड़े में लपेटकर पिंपल्स की जगह पर लगाने से आपको आराम मिलेगा।
स्किन को स्केयर फ्री रखने के लिए आपको स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। समय समय पर मुंह धोना चाहिए, अलग रुमाल से पोछना चाहिए। पिंपल्स की समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर से अवश्य परामर्श कर लें।