आमतौर पर मौसम बदलते ही यानी सर्दी के दिन आते है, लोगों को गले में खराश की समस्या होने लगती हैं, जोकि आम होती है।
अक्सर लोगों को खराश की समस्या तब महसूस होती है। सुबह जब उठते है, तो गला खश-खश करता है जिसकी वजह से कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है।
अगर आपको सुबह उठते ही गले में खराश की समस्या होती है, तो इसको घरेलू नुस्खे से ठीक किया जा सकता है।
लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गले में खराश होने पर आप लौंग को अगर चबाएं, तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
गले में खराश होने पर शहद का सेवन भी किया जा सकता है। एक चम्मच शहद को गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
इस समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए आप गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करें। ऐसा करने से गला साफ होता है।
मुलेठी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी को चाय में मिलाकर या गर्म पानी के साथ भी लिया जा सकता है।