Skin Care: ज्यादा स्क्रब करना स्किन के लिए हो सकता है खतरनाक


By Sahil25, Oct 2023 11:51 AMnaidunia.com

स्किन केयर

हर मौसम में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी है। ग्लोइंग स्किन के लिए खासकर लड़कियां तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

स्क्रब

ग्लोइंग स्किन, पिंपल्स से बचने के लिए लड़कियों की पहली पसंद स्क्रब होता है। हालांकि, इससे जुड़ी गलतियां स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।

स्क्रबिंग के फायदे

स्क्रबिंग की मदद से चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है। स्क्रब को फेस पर अप्लाई करने से चेहरे की ऊपरी परत पर जमी गंदगी भी आसानी से साफ हो जाती है।

स्क्रब करने का सही तरीका

स्क्रब करने का सही तरीका बेहद कम लोग जानते हैं। आज बात कर रहे हैं कि स्क्रब का कितना इस्तेमाल करना चाहिए, जो चेहरे के लिए हानिकारक साबित न हो।

सप्ताह में एक बार करें स्क्रब

ज्यादा स्क्रब करने से स्किन डैमेज का खतरा बना रहता है। सप्ताह में एक बार से ज्यादा स्क्रब करने से बचना चाहिए।

इतनी मिनट करें स्क्रब

चेहरे पर स्क्रब करते समय ध्यान रखें कि स्क्रब केवल 2 से 3 मिनट तक ही करें। यदि आप इससे ज्यादा समय तक स्क्रब करते हैं तो चेहरे की बाहरी परत को नुकसान पहुंच सकता है।

गर्म पानी से न धोएं चेहरा

स्क्रब करने के बाद स्किन को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। चेहरा साफ करने के लिए आपको ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

रात को करें स्क्रब

कुछ महिलाएं सुबह नहाने से पहले स्क्रब करना पसंद करती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात का समय स्क्रबिंग के लिए बेस्ट होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Radish Leaves: मूली के पत्तों में छिपा है सेहत का राज, जानिए अद्भुत फायदे