मच्छर के काटने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के होने का खतरा रहता हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे मच्छर भगाने के कुछ घरेलू उपाय।
मच्छर हमेशा गंदगी की वजह से पनपते हैं इसलिए सबसे पहले तो जरूरी यह हैं कि अपने घर में साफ सफाई रखें। खिड़की दरवाजे बंद रखें या फिर जाली लगवाकर ही उन्हें खुला छोड़े।
मच्छरों से बचने के लिए लोग कई सारे उपाय करते हैं। जैसे कि इलेक्ट्रिक लिक्विड मशीन लगाना, कॉइल जलाना, अगरबत्ती जलाना या फास्ट कार्ड जलाना। लेकिन इन घरेलू उपायों से भी आप मच्छरों से बच सकते हैं।
अगर आपके कमरे या घर में भी काफी मच्छर हो रहे हैं तो कपूर का धुआं दें। कपूर के धुएं से मच्छर आसानी से भाग जाते हैं।
लहसुन की महक भी मच्छरों को काफी परेशान करती हैं। लहसुन को पीसकर उसे पानी में मिलाकर उसका स्प्रे तैयार कर छिड़काव करने से मच्छर दूर होंगे।
पुदीने को पानी में उबालकर उसे ठंडा करके एक बोतल में भर लें। इस घरेलू उपाय से भी मच्छर आपके घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे।
घर में नेचुरल पौधे लगाने से भी मच्छर दूर भागते हैं। मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप लेमनग्रास, तुलसी और लैवेंडर के पौधे लगाने चाहिए।
मच्छरों के काटने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप पूरे बांह के कपड़े पहने और स्वच्छ मौहाल में रहें। वरना डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।