दिमाग में नकारात्मक विचार आए तो क्या करें?


By Ritesh Mishra03, Feb 2025 03:20 PMnaidunia.com

अगर हर समय आपके दिमाग में भी बुरे विचार आते रहते हैं, तो यह मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिससे आपको नेगेटिविटी से लड़ने में मदद मिलेगी।

डायरी लिखें

आप अगर अपनी बातें किसी के साथ शेय़र नहीं करना चाहते, तो उन्हें खुद के साथ बांटें। आपके दिमाग में जो भी नेगेटिव विचार हैं, उन्हें एक डायरी में लिखें। इससे आप समझ पाएंगे कि आपके डर और उन नकारात्मक विचारों का कारण क्या है।

मेडिटेशन करें

आप सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करें। अकेले में ध्यान लगाकर अपने अंदर पॉजिटिव एनर्जी और सोच का संचार करें। ध्यान लगाने से नकारात्मक विचार आपको परेशान नहीं करेंगे।

नकारात्मक लोगों से दूर रहें

आपके आसपास कई लोग ऐसे होते हैं, जो हमेशा नकारात्मक सोच रखते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से आपकी सोच भी निगेटिव हो सकती है। हमेशा पॉजिटिव सोच रखने वाले और खुश रहने वाले व्यक्ति से ही दोस्ती करें।

किताबें पढ़ने की आदत डालें

अपनी सोच को पॉजिटिव रखने के लिए आप रोजाना कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हैं। किताब पढ़ने से आप तनाव से दूर रहते हैं और आपके दिमाग में अच्छे विचार आते हैं। साथ ही पॉजिटिव कोट्स पढ़ने की आदत भी डालें।

मंत्र जाप

कई सारे मंत्र जाप भी नकारात्मक विचारों को दूर करते हैं और इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है गायत्री मंत्र है। गायत्री मंत्र जाप करने के लिए एक आरामदायक स्थिति में बैठकर ध्यानपूर्वक गायत्री मंत्र का जाप करें।

हॉबी को टाइम दें

आपको अपनी हॉबी को टाइम देना चाहिए इस तरह आप खुद को व्यस्त रख सकते हैं। सिंगिंग, डांसिंग, कुकिंग या फिर पेंटिंग आपको जो भी पसंद हो आप वो करें इससे आप पॉजिटिव फील करेंगे।

कामों में व्यस्त रहें

खुद को व्यस्त रखें दिन भर में एक अच्छा काम करने का संकल्प लें, इससे आपके मन में कभी भी नकारात्मक विचार नहीं आएंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ब्रेकफास्ट में की गई 3 गलतियां स्वस्थ शरीर को बना सकती हैं बीमार