घर में छुपे कॉकरोच अक्सर नाक में दम कर देते हैं। घर में खाने की मौजूद सभी चीजों पर ये पहुंच जाते हैं।
अगर आप भी घर में मौजूद कॉकरोचों से परेशान हैं, तो आज हम कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप इन्हें खदेड़ सकते हैं।
कॉकरोचों को भगाने के लिए आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसे एक कप पानी में थोड़ी सी चीनी के साथ मिला दें। इस स्प्रे बॉटल में डालकर घर के सभी हिस्सों में स्प्रे करें।
एक कटोरी में जरा-सा बोरिक पाउडर लें और उसे पिसी हुई चीनी में मिला लें। अब इसे किचन में चारों ओर फैला दें, जहां कॉकरोच ज्यादा दिखते हैं।
घर से तिलचट्टा भगाने के लिए आप तेजपत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तेजपत्ता लें और इसे पानी में भिगोकर तिलचट्टा पर छिड़कें।
घर से कॉकरोच भगाने के लिए आप लौंग के साथ नीम के तेल को मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 10-12 लौंग को अच्छे से पीस लें और नीम के तेल में मिलाकर घर में छिड़क दें।
घर से कॉकरोच को भगाने के लिए अंडे के छिलकों का इस्तेमाल करें। इसके लिए अंडे के छिलके को कुछ देर के लिए किचन में रख दें।
घर के जिन भी हिस्सों में कॉकरोच नजर आ रहे हैं, वहां केरोसिन ऑयल की कुछ बूंदें छिड़कें या गिरा दें।
इन उपायों को करने से घर से कॉकरोच को भगाने में मदद मिलती है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com