अगर आपके दांतों में भी कभी-कभी दर्द होता हैं, तो राहत पाने के लिए कुछ उपायों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि दांतों के दर्द से छुटकारा कैसे पाएं?
दांत दर्द होने से पूरे चेहरे पर असर पड़ता है। कई बार दांत दर्द होने से कानों में भी दर्द महसूस होता है। लेकिन दर्द शुरू होने पर कुछ उपाय करके दर्द को कम किया जा सकता है।
दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग का तेल लगाना चाहिए। रूई पर लौंग का तेल लगाएं और दर्द वाले दांत पर रुई रखें।
दर्द से निजात पाने के लिए पानी से भी कुल्ला कर सकते हैं। 1 गिलास गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें। ऐसा करने से दांतों के कीड़े मरते और दर्द कम होता है।
लहसुन और नमक के उपाय से भी दांतों के दर्द को कम किया जा सकता है। लहसुन की कच्ची कली में नमक मिलाकर दांतों पर रखें।
दांतों में दर्द होने पर अदरक का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक को पीसकर रस निकाले और दर्द वाली जगह पर लगाएं।
अगर आप इन उपायों को कर रहे हैं, तो कम से कम 30 मिनट तक कुछ भी खाना पिएं नहीं हैं। एक बार में किसी भी एक ही उपाय को करें।