कुछ महिलाओं व लड़कियों में आइब्रो के बाल काफी हल्के होते है। इन बालों की ग्रोथ भी बहुत धीमें होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसे नुस्खों के बारे में जिससे आप घनी भौहें पा सकते हैं।
घनी भौहों के लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना सोने से पहले मस्करा ब्रश से जैली को आइब्रो पर लगा लें। इस उपाय को 3-4 हफ्तों तक अपनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
फ्रेश नींबू के रस को अपनी भौहों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे। रस लगाते हुए आराम-आराम से आइब्रो की मालिश भी कुछ मिनटों के लिए करें। नींबू के अंदर मिलने वाले पोषक तत्व बालों का विकास ठीक करते है।
एक कप ग्रीन टी बना लें और उसे ठंडा होने दे। चाय में कॉटन बाल को डुबोकर अपनी भौहो पर लगा ले। 10-15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इस नेचुरल उपाय से भी आप अपने आइब्रो की हेयर ग्रोथ कर सकते है।
मेथी के बीज का एक बड़ा चम्मच रात भर के लिए पानी में भिगों दे। सुबह बीजों का पेस्ट बनातर 30 मिनट के लिए अपन भौहों पर लगा लें। 30 मिनट बाद इस नॉर्मल पानी से धो लें। मेथी के अंदर मिलने वाले पोषक तत्व भी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते है।
छोटी प्याज का रस निकालकर सावधानी से अपनी आइब्रो पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इस पानी से धो लें। प्याज वैसे भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
नारियल का तेल अपने कई लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है। इसे अपने आइब्रो पर लगाकर कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे मालिश करें। 30 मिनट बाद ही पानी से फेस को धोएं। बालों की ग्रोथ के लिए यह तेल काफी फायदेमंद माना जाता है।
अरंडी के तेल को थोड़ी मात्रा में अपनी भौहों पर लगाए। इसे रात में सोने से पहले लगा लें और सुबह धो लें। यह फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह सारे उपाय सिर्फ जानकारी के लिए हैं, इससे बालों के आने की कोई गारंटी नहीं है।