घर पर कैसे उगाएं कीवी का पौधा?


By Ritesh Mishra05, Dec 2024 03:36 PMnaidunia.com

कीवी का फल सेहत के लिए वरदान माना जाता है। लेकिन महंगा ज्यादा होने के कारण बहुत से लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। घबराएं नहीं, आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही कीवी का पौधा उगा सकते हैं।

कीवी का पौधा घर पर कैसे लगाएं?

कीवी का पेड़ उगाने के लिए सबसे पहले कीवी फल लें और इसमें से उसके बीज को अलग कर दें। फिर उसे साफ पानी में धोकर उसके गूदे से अलग करें।

बीजों को 2 दिन सुखाएं

कीवी के साफ किए बीजों को 2 दिन तक किसी सूती कपड़े पर रखकर उसे हल्का सूखने के लिए छोड़ दें। फिर एक पेपर टॉवल को गीला करें, उसमें कीवी के बीजों को रखें। फिर 4 से 7 दिन तक उसे अंकुरण होने दें।

पौधा लगाने के लिए गमले का चयन?

कीवी के पौधे को उपजाऊ और अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है। साथ ही कीवी का पौधा लगाने के लिए 10-12 इंच गहरा गमला लें।

कीवी के बीज कैसे बोएं?

अंकुरित किए गए बीजों के गमले में मिट्टी की सतह पर रखें और हल्की मिट्टी उसके ऊपर डाल दें। उसे ज्यादा गहराई में न दबाएं।

कितनी देर धूप दिखाएं?

कीवी के गमले को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर सीधी धूप आती हो। कीवी के पौधे को बढ़ने के लिए 7 से 8 घंटे धूप चाहिए होती है।

पानी देना न भूलें

कीवी के पौधे में पानी डालना न भूलें। मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, लेकिन ध्यान रहें कि ज्यादा पानी न डालें। ज्यादा पानी डालने से पौधा खराब हो सकता है।

पौधे की बेहतर ग्रोथ के लिए क्या करें?

पौधे के बेहतर ग्रोथ के लिए उसमें जैविक खाद या कम्पोस्ट डालना बिल्कुल न भूलें। इससे पौधा तेजी से बढ़ता है।

कीवी की बेल चढ़ने वाली होती हैं। इसलिए उसे किसी लकड़ी का सहारा दें। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

चेहरे पर लगाएं विटामिन-ई कैप्सूल, सर्दियों में मिलेंगे फायदे