अपने कुलदेवता की पहचान कैसे करें?


By Shivansh Shekhar02, Aug 2024 04:30 PMnaidunia.com

परिवार के रक्षक कुलदेवता

हरेक घर में उनके कुलदेवी और देवता होते हैं जो रक्षक के रूप में होते हैं। इन्हें केवल ईश्वरमात्र ही नहीं, बल्कि हमारे फैमिली के कुल सदस्य के रूप में देखा जाता है।

नहीं होता पता

कई लोगों को ये पता नहीं होता है कि कुल देवी देवता क्या होता है। लेकिन कुछ लोग इनके बारे में जानते ही नहीं हैं और अनजान बने रहते हैं।

कैसे करें पता?

ऐसे में आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपके कुल देवी या देवता कौन से हैं। किनकी आप पूजा कर सकते हैं।

गोत्र से पता

यदि आपको अपने गोत्र के बारे में पता है तो उससे आप कुलदेवता के बारे में आसानी से जान सकते हैं। हरेक गोत्र के अपने विशिष्ट कुल देवी देवता होते हैं।

पूर्वजों का स्थान

जिस घर में आपके पूर्वज रहा करते थे, वहां के स्थानीय देवी देवता आपके कुलदेवता हो सकता हैं। इनके बारे में आप अपने घर मे बुजुर्गों से जान सकते हैं।

कुल की प्रमुख पूजा

आपके फैमिली या कुल की प्रमुख पूजा कहां होती थी, इसके बारे में जानकर भी आप अपने कुल देवी देवता के बारे में पता लगा सकते हैं।

पितृ शांति पूजा

फैमिली की मुख्य पूजा जैसे पितृ शांति पूजा ज्यादातर कुल देवी देवता के मंदिर में होती है। अपनी कुंडली के माध्यम से भी आप इसके बारे में जान सकते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किन पेड़ों में तिल डालने से होगी धनवर्षा?