हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। यदि मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है तो व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत भी आप कर सकते हैं। विधि-विधान से व्रत करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय होता है। शुक्रवार के दिन पूजा करने के साथ उन्हें यह फूल अर्पित करने से खुश किया जा सकता है।
शुक्रवार के दिन गरीब लोगों में खाने की चीजों का दान करें। माना जाता है कि दान करने वाले व्यक्ति से माता लक्ष्मी बेहद जल्द प्रसन्न होती हैं।
अगर मां लक्ष्मी नाराज हो गई है तो सबसे पहले श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी परेशानी बेहद जल्द दूर हो जाएगी।
धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः’ का जाप आप कर सकते हैं।
यदि आपके किसी कार्य में बार-बार रुकावट आ रही है तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी जरूर डालें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है।