भोलेनाथ की कृपा से इंसान के सभी दुखों का निवारण हो जाता है। शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शिव जी की कृपा हासिल करने के लिए शिवलिंग पर जल में कुछ शुभ चीजों को मिलाकर चढ़ाया जा सकता है। ऐसा करने से आपको अनेक फायदे मिलेंगे।
कुछ लोग खूब मेहनत करने के बाद भी कर्ज के बोझ से परेशान रहते हैं। इससे बचने के लिए आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू कर दें।
हिंदू धर्म में सभी दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।
जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से कर्ज से छुटकारा मिल जाता है। इस उपाय को अपनाने के बाद धन प्राप्ति के मार्ग भी खुल जाते हैं।
नियमित एक महीने तक शिवलिंग पर जल अर्पित करने से जीवन की अड़चन दूर हो जाती है। बशर्ते आपको सच्चे मन से भोलेनाथ का ध्यान करना होगा।
जल में जौ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना भी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आपकी सुख-सुविधाओं में बेहद जल्द वृद्धि हो सकती है।
जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना भी शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की समस्याएं काफी हद तक नष्ट हो जाती है।