अगर आपके वैवाहिक जीवन से रोज लड़ाई झगड़ा या मन मोटाव हो रहा है,तो इन वास्तु उपायों को अपना सकते हैं।
हमेशा ध्यान रखें कि बेड पर सोते समय आपका सिर दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। इससे पति -पत्नी के रिश्तों में मिठास बना रहता है।
रोजाना भगवान की पूजा करें, इससे आपके घर पर देवी देवताओं की कृपा बनी रहेगी और परिवार के लोगों में प्यार बना रहेगा।
बेडरूम में शीशे को कभी भी ऐसे ना रखें कि उसमें बेड दिखाई दे। ऐसा करने से रिश्तों में तनाव और कहा सुनी हो सकती है।
घर बनवाते समय ध्यान रखें ही बेडरूम की दिशा दक्षिण-पश्चिम की ओर होना चाहिए। इससे रिश्ते में सामंजस्य और प्रेम बना रहता है।
बेड के नीचे घर का बेकार और भारी सामान रखने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है, जिससे पति-पत्नी के रिश्ते में खटास हो सकती है।
रोजाना घर में दीपक जलाएं, इससे घर में नकारात्मक को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है।
बेडरूम में फूल या मोमबत्तियां रख सकते हैं, इससे वातावरण को शुद्ध करने सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है।
इन वास्तु उपायों के अपनाने से पति-पत्नि के बीच रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com