हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों को अपनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। आइए जानते है वास्तु के नियमों से कैसे पति-पत्नी के रिश्ते को सुधार सकते है।
शादी के बाद पति-पत्नी पर कई जिम्मेदारियां आ जाती हैं जिसकी वजह से कई बार रिश्तों में उतार-चढ़ाव भी होता है।
वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में पति-पत्नी की तस्वीर लगाने से रिश्ते में मधुरता बनी रहती हैं।
अगर पति के साथ रिश्ते को मजबूत और बेहतर बनाना चाहते है तो बेडरूम में लाल रंग का फूल लगाएं।
वास्तु के अनुसार घर में भाले या तीर जैसी पेंटिंग को नहीं रखना चाहिए इससे क्रोध बढ़ता है और रिश्ते में खटास आती है।
वास्तु के अनुसार बेडरूम में ब्लैक रंग वाले सामानों को नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसी चीजों से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं।
वास्तु के मुताबिक यदि पति पत्नी के दाई ओर सोए तो दूरियां कम होती है और प्रेम दोनों के बीच बढ़ता हैं।