बच्चों के शरीर में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन किया जा सकता हैं।
जिन बच्चों के शरीर में खून की कमी होती है उनकी बॉडी पीली पड़ सकती है या ज्यादा ही थकान महसूस हो सकती है।
अनार बच्चों की शरीर में खून बढ़ाने के लिए अनार खिलाना चाहिए। अनार में प्रोटीन, फाइबर और फैट पाया जाता है।
किशमिश में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और सोडियम के गुण पाए जाते है जो बच्चों के शरीर में खून को बढ़ा सकते है।
चुकंदर का जूस भी खून को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। बच्चों के शरीर से खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का जूस पिलाएं।
बच्चों के डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। पालक में प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जिसके सेवन से शरीर में खून बढ़ सकता है।
सेब काफी स्वादिष्ट फल होता है साथ ही शरीर में खून को भी बढ़ाता है। बच्चों को रोजाना सेब का जूस पिलाना चाहिए।