शारीरिक व्यायाम न करने की वजह से शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। आज बात कर रहे हैं कि बिना जिम जाए बॉडी की पावर को कैसे बढ़ाया जा सकता है।
शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए योग को डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रोजाना योगासन करने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है।
शरीर की ऊर्जा और ताकत बढ़ाने के लिए प्राणायाम करना शुरू कर दें। इनका अभ्यास करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होता है।
रोजाना पुश-अप्स लगाने से शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत भी नहीं है।
पैरों को मजबूत बनाने के लिए स्क्वाट्स लगाएं। इस एक्सरसाइज का नियमित तौर पर अभ्यास करेंगे तो शरीर की ताकत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
कूदने की एक्सरसाइज करने से शरीर का आलस्य दूर होता है। इससे बॉडी पावर बढ़ाने में भी काफी हद तक मदद मिल सकती है।
शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें। हेल्दी फूड्स खाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।
तैराकी करने से भी शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको रोजाना स्विमिंग करनी चाहिए।
शरीर की पावर बढ़ाने के लिए कुछ एक्सरसाइज आप घर पर ही कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ