गंदा कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खराब माना जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर दिल के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कैसे बढ़ाएं?
गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। गुड कोलेस्ट्रॉल हार्ट को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए बीन्स का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और कैरोटीन जैसे तत्व होते हैं।
अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो सी फूड्स का सेवन करना चाहिए। साल्मन, टूना, मर्केल आदि ऐसी फिश होती हैं जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
नट्स खाने से भी गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। आप डाइट में काजू, पिस्ता, बादाम और अखरोट जैसे नट्स में खाएं। इनमें फैटी एसिड पाया जाता है।
फल का सेवन करने से भी गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। डाइट में सेब, अंगूर, खट्टे फल, नाशपाती, कीवी, जामुन जैसे फल शामिल करें।
गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने के लिए साबुत अनाज खाएं। साबुत अनाज का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।