नाखून में नजर आती हैं लकीरें, हो सकते हैं ये कारण


By Ritesh Mishra02, May 2025 06:00 AMnaidunia.com

नाखून हमारी खूबसूरती को बढाने में मदद करते हैं। अगर यह गंदे और पीले हो जाएं, तो इससे इनकी खूबसूरती कम हो जाती है। इसे लेकर कई लोग चिंतित भी हो जाते हैं। कई लोगों को बढ़ती उम्र में नाखून पर लकीरें देखने को मिलती हैं।

नाखूनों पर लकीर होने का क्या कारण है?

नाखून पर लकीरें देखकर कई ख्याल दिमाग में आते हैं। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि नाखूनों पर लकीरें क्यों आती है और इस समस्या को कैसे हल किया जा सकता है।

उम्र का बढ़ना

उम्र के बढ़ने पर नाखून में लंबी लकीरें अक्सर देखने को मिलती है। यह अक्सर 50 की उम्र के बाद देखने को मिलती है। एक रिपोर्ट के अनुसार उम्र बढ़ने पर लकीरों का दिखना सबसे आम कारण है।

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में आयरन, जिंक और विटामिन बी12 की कमी से नाखून कमजोर होने लगते हैं। जिससे नाखून पर लकीरें नजर आने लगती हैं।

आयरन की कमी

आमतौर पर लकीरें शरीर में आयरन की कमी के कारण होते हैं। दरअसल, केराटिन नूखन की मजबूती को बढ़ाने में मदद करता है।

डिहाइड्रेशन के कारण लकीरें

शरीर में पानी की कमी से भी नाखून पर लकीरें नजर आ सकती हैं। इससे नाखूनों में सूखापन देखने को मिलता है।

डिटर्जेंट का ज्यादा इस्तेमाल

ज्यादा डिटर्जेंट और केमिकल्स के इस्तेमाल से भी नाखूनों में सूखापन आ जाता है। इससे नाखून पर लकीरें नजर आने लगती हैं।

नाखून में नजर आती हैं लकीरें, हो सकते हैं ये कारण। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

अमिताभ-रेखा की 5 ऐसी फिल्में, जो जीत लेंगी दिल