तुलसी के पौधे में शालिग्राम रखने से दूर होते हैं मनमुटाव


By Ayushi Singh01, Jul 2024 12:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। सभी के घर में तुलसी का पौधा देखने को मिलेगा और इस पौधे की विशेष रुप से पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे में शालिग्राम कैसे रखें-

शालिग्राम कैसे रखें?

शालिग्राम को रखने के लिए दिशा का विशेष महत्व है। इसे तुलसी की पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। शालिग्राम में भगवान विष्णु का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

परेशानियों से छुटकारा

तुलसी के पास शालिग्राम रखने से सारी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही, रोजाना स्नान करने के बाद शालिग्राम को स्नान कराना चाहिए और इसमें एक तुलसी का पत्ता डालें और उन्हें पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।

दूर होती है आर्थिक तंगी

ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास शालिग्राम रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। कयोंकि शालिग्राम में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में पैसों से संबंधित समस्याओं का छुटकारा मिलता है।

दूर होते हैं क्लेश

लंबे समय से पारिवारिक मनमुटाव चल रहे है, तो तुलसी के पास शालिग्राम रखने से परिवार के क्लेश दूर होते हैं। घर में सुख-शांति आती है और आपसी प्रेम बना रहता है।

दूर हो जाते हैं रोग

अगर घर में तुलसी का पौधा है और शालिग्राम उसके पास विराजित है, तो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है और परिवार को लोगों के रोग दूर होते है।

उपहार में न लें

शालिग्राम कभी भी किसी से उपहार में नहीं लेना चाहिए। बल्कि उन्हें अपने पैसों से खरीदना चाहिए। क्योंकि उपहार के शालिग्राम की पूजा का पूरा फल उस व्यक्ति को चला जाता है।

इस तरीके से तुलसी के पौधे में शालिग्राम रखने से मनमुटाव दूर होते हैं । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में लाल चींटी देखना का मतलब क्या होता है?